Search

 
 
 

Ranchi News : सेंट जेवियर्स स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

St. Xavier’s School, Doranda में शैक्षणिक सत्र 2025–2026 के सीनियर विंग का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह उत्साह, गरिमा और सांस्कृतिक रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच आयोजित किया गया.
 

Ranchi : St. Xavier’s School, Doranda में शैक्षणिक सत्र 2025–2026 के सीनियर विंग का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह उत्साह, गरिमा और सांस्कृतिक रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच आयोजित किया गया. समारोह में विद्यार्थियों की शैक्षणिक, खेल व सह-पाठयक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित किया गया.

 

Uploaded Image

 

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई. इसके बाद पर्यावरण संरक्षण और सम्मान के प्रतीक स्वरूप मुख्य अतिथि Dr. Ehtesham Waquarib, IPS, Superintendent of Police (CID), Government of Jharkhand को विद्यालय के प्राचार्य द्वारा पौधा भेंट किया गया. अन्य अतिथियों का स्वागत फादर्स व स्वागत समिति ने पौधे भेंट कर किया.

 

मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, Father Principal, Father Superior, Father Vice Principals व छात्र प्रतिनिधि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया. विद्यालय के कोयर समूह ने The Goodness of God प्रार्थना गीत प्रस्तुत किया, वहीं कक्षा XII की छात्राओं ने भरतनाट्यम प्रार्थना नृत्य से कार्यक्रम को आध्यात्मिक वातावरण प्रदान किया.

 

अपने संबोधन में विद्यालय के प्राचार्य Fr. Fuldeo Soreng, S.J. ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा केवल अकादमिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह चरित्र निर्माण, अनुशासन, करुणा व नेतृत्व क्षमता के विकास का माध्यम भी है. उन्होंने विद्यार्थियों को ईमानदारी, परिश्रम और समाज सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

 

समारोह के दौरान विद्यालय पत्रिका Endeavour का लोकार्पण भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों की साहित्यिक और रचनात्मक प्रतिभाओं को स्थान दिया गया है.मुख्य अतिथि Dr. Ehtesham Waquarib, IPS ने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने अनुशासन, समर्पण और जिम्मेदार नागरिकता के महत्व पर बल देते हुए विद्यालय द्वारा प्रदान की जा रही मूल्य आधारित शिक्षा की सराहना की.

 

इसके बाद कक्षा V, VI, VII, VIII, IX व XI के विद्यार्थियों को शैक्षणिक, खेल और विभिन्न सह-पाठयक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए.सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को विशेष आकर्षण प्रदान किया. इसमें Rangilo Rajasthan, Garvi Gujarat, Thillana of Togetherness, Rhythm of the Hills तथा स्कूल कोयर द्वारा Holiday व Medley प्रस्तुति शामिल रही.

 

Doranda Old Xaverians (DOX) के अध्यक्ष Mr. Ashish Budhia ने भी समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय की उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की. SGFI में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया.

 

अंत में Fr. Ravi Bhushan Xess, S.J., Vice Principal, Senior Section ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया. विद्यालय गान के साथ समारोह का समापन हुआ.यह आयोजन St. Xavier’s School, Doranda की उत्कृष्टता, एकता, सृजनात्मकता व समग्र शिक्षा की समृद्ध परंपरा का प्रतीक बना.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही