Search

 
 
 

Giridih News : गिरफ्तार माओवादी कमांडर टाइगर के खिलाफ 240 मामले हैं दर्ज- एसपी

गिरिडीह जिले के खुखरा थाना क्षेत्र के जंगल से गिरफ्तार 25 लाख रुपये के इनामी माओवादी एरिया कमांडर अजय महतो उर्फ मोछू उर्फ टाइगर के खिलाफ 240 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं.
 
प्रेसवार्ता में जानकारी देते एसपी

Giridih : गिरिडीह जिले के खुखरा थाना क्षेत्र के जंगल से गिरफ्तार 25 लाख रुपये के इनामी माओवादी एरिया कमांडर अजय महतो उर्फ मोछू उर्फ टाइगर के खिलाफ 240 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह हत्या, आईईडी विस्फोट, सुरक्षाबलों पर हमला और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने जैसे संगीन मामलों में आरोपी है. यह जानकारी एसपी डॉ बिमल कुमार ने शनिवार को प्रेसवार्ता में दी.

 


उन्होंने बताया कि शुक्रवार को खुखरा थाना क्षेत्र के जंगलों में नक्सली गतिविधियों का इनपुट मिला था. इसके बाद एसपी के नेतृत्व में गिरिडीह पुलिस व कोबरा बटालियन ने पिपराडीह (खवासटांड़ टोला) के घने जंगल में सर्च-ऑपरेशन चलाकर अजय महतो को दबोच लिया.


एसपी ने बताया कि अजय महतो 2005 से माओवादी गतिविधियों में सक्रिय था. संगठन में उसकी जिम्मेदारी लेवी वसूली, हथियार व विस्फोटक जुटाने और बड़े हमलों की रूपरेखा तैयार करना था. वह पारसनाथ, सारंडा और लुगू पहाड़ सहित कई संवेदनशील क्षेत्रों में सक्रिय रहा है. उसके खिलाफ पुलिस ने मुखबिरी के नाम पर हत्याओं, घातक हमलों, आईईडी विस्फोटों और सरकारी संपत्तियों को नष्ट करने जैसे मामले दर्ज किए हैं.


गिरिडीह जिले में उसके खिलाफ 68 मामले दर्ज हैं, जबकि पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, चतरा, रामगढ़ और सरायकेला जैसे जिलों में भी उस पर कई प्राथमिकियां दर्ज हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही