Search

 
 
 

Giridih News: गिरिडीह में 46 केंद्रों पर 26487 अभ्यर्थियों ने दी JTET परीक्षा, 5554 रहे अनुपस्थित

Giridih News: गिरिडीह जिले के सभी 46 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई. परीक्षा में 26487 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 5554 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. गिरिडीह में इस बार कुल 32,041 अभ्यर्थियों के परीक्षा देने की संभावना थी. राज्य स्तर पर JTET-2026 के लिए 986 केंद्र बनाए गए थे, जहां करीब 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए.
 
नियंत्रण कक्ष में वरीय पदाधिकारी

Giridih News: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 गिरिडीह जिले के सभी 46 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई. परीक्षा में 26487 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 5554 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर जिला स्तर पर संयुक्त नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया, जहां से सभी 46 केंद्रों की सतत निगरानी की गई.


इसे भी पढ़ें:

 

नियंत्रण कक्ष में उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, अपर समाहर्ता वैभव कुमार सिंह और जिला शिक्षा अधीक्षक सहित वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने केंद्रों से आ रही सूचनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए प्रवेश प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था और परीक्षा संचालन पर पैनी नजर रखी. किसी भी संभावित अनियमितता की सूचना पर त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित पदाधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखा गया.

 

उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी और अपर समाहर्ता वैभव कुमार सिंह सहित वरीय पदाधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने अभ्यर्थियों की जांच, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सुरक्षा इंतजामों तथा परीक्षा संचालन की व्यवस्था का जायजा लिया.


सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय पाए गए. पुलिस और दंडाधिकारियों की मौजूदगी में अभ्यर्थियों की जांच की गई तथा परीक्षा समाप्त होने तक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था प्रभावी बनी रही.

 

गिरिडीह में इस बार कुल 32,041 अभ्यर्थियों के परीक्षा देने की संभावना थी. इसके लिए 46 केंद्र निर्धारित किए गए थे. राज्य स्तर पर JTET-2026 के लिए 986 केंद्र बनाए गए थे, जहां करीब 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही