Giridih News : आगामी त्योहारों को देखते हुए गिरिडीह जिला प्रशासन अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है. डीसी रामनिवास यादव के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. इसी क्रम में उत्पाद विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग गावां थाना थाना क्षेत्र छापेमारी कर 750 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की.
इसे भी पढ़ें
टीम ने धंधेबाजों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है. फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि त्योहारों के मद्देनजर अवैध शराब के निर्माण, भंडारण व बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार छापेमारी व निगरानी सुनिश्चित करें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

