Search

 
 
 

Giridih News : झारखंडी धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब,हजारों भक्तों ने किया भोलेनाथ का जलाभिषेक

श्रावण मास की दूसरी सोमवारी पर जिले के प्रसिद्ध झारखंडधाम (झारखंडी धाम) में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर माहौल भक्तिमय कर दिया
 

Giridih: श्रावण मास की दूसरी सोमवारी पर जिले के प्रसिद्ध झारखंडधाम (झारखंडी धाम) में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर माहौल भक्तिमय कर दिया. ब्रह्ममुहूर्त से ही दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा परिसर गूंजता रहा.

 

स्थानीय पुजारियों के अनुसार, सुबह से ही आसपास के जिलों व राज्य के अन्य हिस्सों से हजारों कांवरिये और श्रद्धालु मंदिर पहुंचे. उन्होंने शंभू लिंग पर जल चढ़ाकर मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना की.कई स्थानों पर भक्तों ने पारंपरिक कांवरिया यात्रा कर जल लेकर आते हुए श्रद्धा-सुमन अर्पित किए.

 

Uploaded Image

झारखंडधाम की विशिष्टता भी यहां देखने को मिली, यहां का शिवलिंग खुली छत के नीचे स्थित है और मान्यता है कि यह भुइफोड़ शिवलिंग स्वयं भूमि से प्रकट हुआ है. धार्मिक-कथाओं के अनुसार यह धाम पौराणिक महत्व रखता है और इसे बैद्यनाथ धाम का छोटा भाई भी माना जाता है. 

Uploaded Image

श्रद्धालु बताते हैं कि यहां सच्चे मन से की गई पूजा से मनोकामना पूर्ण होती है, इसी विश्वास के चलते यहां मेला जैसा दृश्य बन गया.भारी भीड़ के चलते प्रशासन ने भक्तों की सुरक्षा और सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए. पुलिस की तैनाती के साथ-साथ भीड़ नियंत्रण के लिए बैरियर और पहरे की व्यवस्था की गई. मार्गों पर यातायात सुचारू रखने तथा आपात स्थिति से निपटने के लिये सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही