Search

 
 
 

Giridih News : करेंदो नदी घाट पर हादसा,  अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है. करेंदो नदी में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के हादसे में चालक की मौत हो गई. मृतक की पहचान खुखरा थाना क्षेत्र के चतरोडीह निवासी 30 वर्षीय जीतन कोल के रूप में हुई है.
 

Giridih: जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है. करेंदो नदी में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के हादसे में चालक की मौत हो गई. मृतक की पहचान खुखरा थाना क्षेत्र के चतरोडीह निवासी 30 वर्षीय जीतन कोल के रूप में हुई है.

 


मिली जानकारी के अनुसार, जीतन कोल शुक्रवार की देर शाम करेंदो नदी से अवैध बालू लादकर ट्रैक्टर से बाहर निकल रहे थे. इसी दौरान नदी घाट से ऊपर चढ़ने के क्रम में ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और उसका अगला हिस्सा ऊपर उठ गया. हादसे में चालक ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

 

बताया गया कि देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने मोबाइल पर फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. बाद में एक राहगीर ने फोन उठाकर दुर्घटना की जानकारी दी.सूचना मिलने के बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया.

 

इधर, लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बाद अवैध बालू उठाव पर सवाल खड़े हो रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं. प्रशासन की छापेमारी के बावजूद अवैध बालू ढुलाई धड़ल्ले से जारी है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही