Search

 
 
 

Giridih News: धनवार में हुई हत्या का अभियुक्त गिरफ्तार

Giridih News: एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि मो. सनाउल्लाह अंसारी नवादा (बिहार) में छिपा हुआ है. इसके बाद एसपी ने विशेष टीम गठित कर नवादा भेजी. वहां टीम ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी की.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी.

Giridih News : गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र निवासी मो. हैदर अली की 5 नवंबर को हुई हत्या मामले में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त मो. सनाउल्लाह अंसारी को गिरफ्तार किया है. वह घटना के बाद बिहार के नवादा में छिपकर रह रहा था. पुलिस की दबिश के कारण वह नवादा से भागकर पुनः गिरिडीह पहुंच गया और धनवार के डोमायडीह स्थित महाराजा होटल में छिपा था.

 

इसे भी पढ़ें


यह जानकारी गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार ने सोमवार को प्रेसवार्ता में दी. एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि मो. सनाउल्लाह अंसारी नवादा (बिहार) में छिपा हुआ है. इसके बाद एसपी ने विशेष टीम गठित कर नवादा भेजी. वहां टीम ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी की. पकड़े जाने के डर से आरोपी वहां से भागकर गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र के डोमायडीह स्थित महाराजा होटल पहुंच गया. टीम ने होटल में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.


गिरफ्तार मो. सनाउल्लाह धनवार के खोरीमहुआ निवासी अब्दुल रहीम का पुत्र है. इस मामले में धनवार थाना में कांड संख्या 287/26 दर्ज है. छापेमारी टीम में धनवार थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार, एसआई गोविंद साव, विकास कुमार यादव, एएसआई प्रवीण कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही