Search

 
 
 

Giridih News : गोविंदपुरा में अवैध पत्थर खदान में प्रशासन का छापा, विस्फोटक सामग्री जब्त

Giridih News : जिलेटिन और ब्लास्टिंग तार की बरामदगी के बाद जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि विस्फोटक सामग्री खदान तक कैसे पहुंची और यहां ब्लास्टिंग किसके निर्देश पर की जा रही थी.
 
खदान में छापेमारी करने पहुंची टीम.

Giridih News : गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड के गोविंदपुरा स्थित अवैध पत्थर खदान में जिला प्रशासन की टीम ने सोमवार को छापेमारी की. टीम ने खदान से भारी मात्रा में विस्फोटक, वाहन व अन्य सामग्री जब्त की. जब्त सामान में पांच बोरा जिलेटिन, ब्लास्टिंग तार, छह ट्रैक्टर व एक पोकलेन मशीन शामिल है. जबकि दो ट्रैक्टर भागने में सफल रहे. यह कार्रवाई खोरीमहुआ एसडीओ के नेतृत्व में खनन विभाग की टीम ने की.

 

इसे भी पढ़ें


जिलेटिन और ब्लास्टिंग तार की बरामदगी के बाद जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि विस्फोटक सामग्री खदान तक कैसे पहुंची और यहां ब्लास्टिंग किसके निर्देश पर की जा रही थी. प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध पत्थर कारोबार की चर्चा तेज हो गई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही