Search

 
 
 

Giridih News : आजसू नेता कंपू यादव ने पुलिस पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, डीसी-एसपी से शिकायत

गिरिडीह जिला आजसू पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सुमित गौरव उर्फ कंपू यादव ने गिरिडीह नगर थाना में तैनात तीन पुलिस अधिकारियों पर दुर्व्यवहार, गाली-गलौज, मारपीट व थाने में दो घंटे तक बिना वजह बैठाने का आरोप लगाया है.
 
ज्ञापन सौंपने जाते आजसू नेता कंपू यादव व अन्य.

Giridih : गिरिडीह जिला आजसू पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष व ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के सुमित गौरव उर्फ कंपू यादव ने गिरिडीह नगर थाना में तैनात तीन पुलिस अधिकारियों पर दुर्व्यवहार, गाली-गलौज, मारपीट व थाने में दो घंटे तक बिना वजह बैठाने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि यह घटना 11 जून की रात हुई है.

 

उन्होंने बताया कि वह रात करीब 8:40 बजे गांधी चौक स्थित दुकान पर पूजा सामग्री व मिठाई खरीदने गए थे. वहां मौजूद डीएसपी नीरज कुमार सिंह ने उनके गाली-गलौज की और जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर नगर थाना ले गए. वहां थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह व एसआई अरविन्द कुमार ने उनके साथ मारपीट की. उन्हें थाना में करीब दो घंटे तक रोका गया. रात करीब 10 बजे एक कागज पर जबरन हस्ताक्षर करवाकर छोड़ दिया गया.

 

कंपू यादव ने डीसी व एसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. शिकायत की प्रति मुख्यमंत्री, डीआईजी को भी भेजी है. इधर, डीएसपी नीरज सिंह ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही