Search

 
 
 

Giridih News : जमानत पर बाहर आते ही दूसरे केस में चारों आरोपी फिर गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

निगम चुनाव के दौरान पुलिस पर पथराव और गोलीबारी करने के आरोप में जेल में बंद चार आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिलने के कुछ ही देर बाद दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया. अमित विश्वकर्मा, मनजीत पासवान, किशोर कुमार और आकाश हांडी को पचंबा थाना पुलिस ने एक अन्य मामले में रफ्तार किया है.
 

Giridih :   निगम चुनाव के दौरान गोलीबारी और हत्या मामले में जेल में बंद चार आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिलने के कुछ ही देर बाद दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया. अमित विश्वकर्मा, मनजीत पासवान, किशोर कुमार और आकाश हांडी को पचंबा थाना पुलिस ने एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया है. 

 

जानकारी के अनुसार, चारों आरोपियों को गुरुवार को 15/26 मामले में न्यायालय से जमानत मिली थी. चारों आरोपी जैसे ही मंडल कारा से बाहर निकले, पहले से मौजूद पुलिस टीम ने उन्हें कांड संख्या 16/26 में गिरफ्तार कर लिया. 

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नगर निगम चुनाव के समापन के दौरान बक्सीडीह क्षेत्र में हुई हिंसक घटना और गोलीबारी में पिता-पुत्र की मौत हो गई थी. इस मामले में मृतकों के परिजनों की शिकायत पर कई लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया था.

 

वहीं पुलिस पर पथराव और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने को लेकर अलग से भी एक मामला दर्ज किया था. गोलीबारी और हत्या के मामले में आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

 

वहीं पथराव और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने संबंधी प्राथमिकी में आरोपियों का रिमांड पहले नहीं लिया जा सका था, इसीलिए वे बेल पर रिहा होकर बाहर आए थे. जेल से रिहा होने की सूचना मिलते ही पचंबा थाना पुलिस सतर्क हो गई और आरोपी जब जेल गेट के बाहर निकले तो वहां ही घेराबंदी कर उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया.  

 

पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि चारों की गिरफ्तारी थाना कांड संख्या 16/26 में की गई है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से फिलहाल पचंबा थाना में पूछताछ की जा रही है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

 

थाना प्रशासन का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी आवश्यक जांच और कानूनी प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा. जेल से बाहर निकलते ही दोबारा गिरफ्तारी होने के कारण पूरे मामले को लेकर शहर में चर्चा तेज है.

 

हालांकि पुलिस का कहना है कि कार्रवाई पूरी तरह कानून के दायरे में और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की गई है. फिलहाल मामले की अगली सुनवाई और पुलिस की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही