Search

 
 
 

Giridih News :  शव की पहचान किये बिना दफनाने पर बवाल, ग्रामीणों के विरोध के बाद पुलिस लौटी

गिरिडीह के जमुआ थाना क्षेत्र में एक अज्ञात शव को दफनाने की तैयारी को लेकर विवाद खड़ा हो गया. कवईटांड गांव में मिले शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस जेसीबी मशीन से उसे दफनाने पहुंची.
 

Giridih :  गिरिडीह के जमुआ थाना क्षेत्र में एक अज्ञात शव को दफनाने की तैयारी को लेकर विवाद खड़ा हो गया. कवईटांड गांव में मिले शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस जेसीबी मशीन से उसे दफनाने पहुंची.

 

लेकिन पहचान सुनिश्चित किए बिना जल्दबाजी में कार्रवाई किए जाने के आरोप पर ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया. बढ़ते विरोध के बीच पुलिस को शव के साथ वापस लौटना पड़ा, जिसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं. 

 

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले कवईटांड गांव में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था. शव की स्थिति अत्यंत खराब होने के कारण उसका पोस्टमार्टम धनबाद में कराया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव को जमुआ थाना लाया गया.

 

आरोप है कि  थाना प्रभारी पुलिस बल और जेसीबी मशीन के साथ पाराखारो पहाड़ी के समीप शव को दफनाने पहुंचे. इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और दफनाने की प्रक्रिया का विरोध शुरू कर दिया.

 

ग्रामीणों का कहना था कि किसी भी अज्ञात शव की पहचान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को पर्याप्त समय देना चाहिए. उनका आरोप था कि बिना पूरी प्रक्रिया अपनाए और पर्याप्त इंतजार किए शव को जल्दबाजी में दफनाने का प्रयास किया जा रहा था, जो मानवीय संवेदनाओं के विपरीत है. 

 

विरोध बढ़ता देख पुलिस को शव के साथ वापस लौटना पड़ा. घटना के बाद इलाके में पुलिस की कार्यशैली को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.  वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में पारदर्शिता बरतने और निर्धारित नियमों के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की है. 

 

फिलहाल पूरे मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज है और लोग प्रशासन से स्पष्ट जवाब की अपेक्षा कर रहे हैं. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही