Search

 
 
 

Giridih News : किसानों को बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी देने जागरूकता रथ रवाना

खरीफ मौसम में गिरिडीह जिले के अधिक से अधिक किसानों को बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जोड़ने व योजना के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए गुरुवार को जागरूकता रथ रवाना किया गया.
 
जगरूकता रथ को रवाना करते डीडीसी व अन्य अधिकारी.

Giridih : खरीफ मौसम में गिरिडीह जिले के अधिक से अधिक किसानों को बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जोड़ने व योजना के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए गुरुवार को जागरूकता रथ रवाना किया गया. डीडीसी स्मृता कुमारी, अपर समाहर्ता वैभव कुमार सिंह व जिला सहकारिता पदाधिकारी अश्विनी ओझा ने समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

 


डीडीसी ने कहा कि कृषि प्राकृतिक आपदाओं एवं प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों से सर्वाधिक प्रभावित होता है. ऐसे में किसानों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना काफी लाभकारी है. उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जागरूकता रथ के माध्यम से गांव-गांव व पंचायत स्तर तक पहुंचकर किसानों को योजना की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं.  निर्धारित समय के भीतर अधिका से अधिक किसानों का बीमा कराएं. 


उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत ऋणी व गैर-ऋणी दोनों प्रकार के किसान नामांकन करा सकते हैं. किसानों को मात्र 1 रुपए के सांकेतिक प्रीमियम पर अधिसूचित फसलों का बीमा उपलब्ध कराया जा रहा है. योजना के तहत गिरिडीह जिले में अगहनी धान के लिए प्रति हेक्टेयर 73,209 रुपये और भदई मक्का के लिए 45,640 रुपये तक की बीमित राशि निर्धारित की गई है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही