Search

 
 
 

Giridih News :  बैंक मैनेजर के बंद मकान को बनाया निशाना, नगदी व कीमती सामान लेकर चोर फरार

Giridih News : बताया जाता है कि खेसकरी गांव निवासी संतोष कांत चेन्नई में बैंक मैनेजर पद पर पदस्थापित हैं.  उनका परिवार इन दिनों सरिया में रहता है. जबकि खेसकरी स्थित उनका मकान अधिकांश समय बंद एवं सुनसान रहता है. आशंका है कि इसी बात की सूचना होने के कारण चोरों ने उनके मकान को निशाना बनाया.
 
लॉकर से गहने गायब

Giridih News :  जिले के सरिया थाना क्षेत्र स्थित खेसकरी गांव में बीती रात चोरों ने एक बैंक मैनेजर के बंद पड़े मकान को निशाना बनाया. चोरो घर की अलमारी का लॉकर तोड़कर कीमती समानों पर पर हाथ साफ करके फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है. 

 

इसे भी पढ़ें

 

बताया जाता है कि खेसकरी गांव निवासी संतोष कांत चेन्नई में बैंक मैनेजर पद पर पदस्थापित हैं.  उनका परिवार इन दिनों सरिया में रहता है. जबकि खेसकरी स्थित उनका मकान अधिकांश समय बंद एवं सुनसान रहता है. आशंका है कि इसी बात की सूचना होने के कारण चोरों ने उनके मकान को निशाना बनाया.

 

बीती रात चोर घर में घुसकर सभी कमरों को खंगाला और नकदी सहित कीमती सामान लेकर फरार हो गए. घटना का पता चलने के बाद परिजनों ने तत्काल सरिया पुलिस को सूचना दी. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चोरों ने कितने रुपये की नकदी और कितने मूल्य का सामान पर हाथ साफ किया है.

 

परिजन घर के अंदर रखे सामानों का मिलान कर रहे हैं.  अनुमान है कि पूरी सूची तैयार होने के बाद ही चोरी गई संपत्ति की वास्तविक कीमत का आकलन हो सकेगा. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. 

 

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोर किस रास्ते मकान में घुसे और कितने लोगों ने मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है और चोरों का पता लगा रही है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही