Search

 
 
 

Giridih News : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर निकली साइकिल रैली, DC-SP हुए शामिल

Giridih News :कार्यक्रम का शुभारंभ झंडा मैदान से हुआ. उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने संयुक्त रूप से साइकिल रैली में शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया.
 
साइकिल रैली

Giridih News : भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से साइकिलिंग रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

 

 

कार्यक्रम का शुभारंभ झंडा मैदान से हुआ. उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने संयुक्त रूप से साइकिल रैली में शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया.साइकिल रैली झंडा मैदान से शुरू होकर टावर चौक, बड़ा चौक और बरवाडीह होते हुए उसरी वॉटर फॉल पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया.

 

रैली में जिला प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.इस दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) मनीष तिवारी, नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुवा, अंचल अधिकारी जितेंद्र प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक, डीएसपी आरके राणा समेत कई पदाधिकारी एवं कर्मी साइकिल चलाते नजर आए.

 

कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को साइकिलिंग के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण और शारीरिक फिटनेस का संदेश दिया गया.अधिकारियों और स्कूली बच्चों की सहभागिता से कार्यक्रम उत्साहपूर्ण रहा.जिला प्रशासन की इस पहल में लोगों को दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया गया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही