Search

 
 
 

Giridih News :  आंख में मिर्ची पाउडर डालकर बाइक छिनतई, बुलेट सवार तीन युवकों ने दिया अंजाम

Giridih News :  भागीरथ राय मोतीलेदा से लेदा स्थित एक भजन मंडली में कीर्तन में शामिल होने जा रहे थे. वह पहली बार लेदा जा रहे थे और रास्ते की जानकारी नहीं थी. कोवाड़ के समीप उन्होंने बुलेट सवार तीन युवकों से लेदा जाने का रास्ता पूछा. युवकों ने उन्हें रास्ता बताया.रास्ता बताने के बाद तीनों युवक उनका पीछा करने लगे. लेदा पानी टंकी के समीप बुलेट सवार युवकों ने उनकी बाइक को ओवरटेक किया और उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया. आंखों में तेज जलन होने के कारण उन्होंने बाइक रोक दी.
 
पीड़ित व्यक्ति

Giridih News :  मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लेदा पानी टंकी के समीप शुक्रवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच एक अधेड़ व्यक्ति की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर बाइक की छिनतई की गई. वारदात को अंजाम देने के बाद बुलेट सवार तीन युवक बाइक लेकर फरार हो गए. बेगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा निवासी पीड़ित भागीरथ राय (55 वर्षीय) ने थाने में शिकायत की है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

जानकारी के अनुसार, भागीरथ राय मोतीलेदा से लेदा स्थित एक भजन मंडली में कीर्तन में शामिल होने जा रहे थे. वह पहली बार लेदा जा रहे थे और रास्ते की जानकारी नहीं थी. कोवाड़ के समीप उन्होंने बुलेट सवार तीन युवकों से लेदा जाने का रास्ता पूछा. युवकों ने उन्हें रास्ता बताया.

 

भागीरथ राय का आरोप है कि रास्ता बताने के बाद तीनों युवक उनका पीछा करने लगे. लेदा पानी टंकी के समीप बुलेट सवार युवकों ने उनकी बाइक को ओवरटेक किया और उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया. आंखों में तेज जलन होने के कारण उन्होंने बाइक रोक दी. (गिरिडीह की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...) 

 

इसे भी पढ़ें

 

इसी दौरान आरोपियों ने दोबारा उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया, जिससे वह घबरा गए. मौका पाकर तीनों युवक उनकी बाइक छीनकर उन्हें घसीटते हुए वहां से फरार हो गए. पीड़ित के मुताबिक, घटनास्थल के आसपास जंगल और अंधेरा होने के कारण उस समय कोई मौजूद नहीं था. वह किसी तरह लेदा पहुंचे और स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी.

 

स्थानीय लोगों ने मुफ्फसिल थाना प्रभारी को फोन कर मामले की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम करीब 15 से 20 मिनट के भीतर मौके पर पहुंची और पीड़ित से घटना की जानकारी ली. पुलिस अब आरोपियों की पहचान, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच और छीनी गई बाइक की बरामदगी के प्रयास में जुटी है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही