Search

 
 
 

Khunti News  : तिग्गा नदी पुल के नीचे बोरे में मिला युवती का शव, पहचान में जुटी पुलिस

Khunti News :  शनिवार की सुबह कुछ ग्रामीणों की नजर पुल के नीचे पड़े संदिग्ध बोरे पर पड़ी. इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही कर्रा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और बोरे को खोलकर जांच की. जांच में बोरे के अंदर से करीब 25 से 30 वर्ष की युवती का शव मिला.
 
युवती का शव बरामद

Khunti News :  कर्रा थाना क्षेत्र स्थित कर्रा-लोधमा-धुर्वा मुख्य सड़क पर कच्चाबारी पंचायत के तिग्गा नदी पुल के नीचे शनिवार सुबह प्लास्टिक के बोरे में एक युवती का शव मिला है. शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है. 

 

बताया गया कि शनिवार की सुबह कुछ ग्रामीणों की नजर पुल के नीचे पड़े संदिग्ध बोरे पर पड़ी. इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही कर्रा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और बोरे को खोलकर जांच की. जांच में बोरे के अंदर से करीब 25 से 30 वर्ष की युवती का शव मिला. 

 

शव मिलने की जानकारी आसपास के क्षेत्र में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मृतका की पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है.

 

इसे भी पढ़ें

 

कहीं और हत्या कर शव फेंकने की आशंका

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या किसी दूसरे स्थान पर करने के बाद शव को बोरे में बंद कर तिग्गा नदी पुल के नीचे फेंका गया. हालांकि अभी हत्या की वजह और शव यहां तक पहुंचाने वालों के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है. 

 

कर्रा पुलिस घटनास्थल के आसपास छानबीन करने के साथ मृतका की पहचान कराने का प्रयास कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही