Search

 
 
 

Giridih News :  बिरयानी बनी आफत, खाकर एक परिवार के तीन लोग पड़े बीमार

जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित झरियागादी में बिरयानी खाने के बाद एक ही परिवार के तीन सदस्य बीमार हो गए.  पीड़ित के अनुसार, वह भंडारीडीह के पास स्थित "झारखंड फास्ट फूड" नामक दुकान से बिरयानी लाए थे.
 
गिरिडीह जिले की खबरें
  • दुकानदार पर विषाक्त या खराब बिरयानी देने का आरोप
  • झारखंड फास्ट फूड दुकान से लाई थी बिरयानी

Giridih : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित झरियागादी में बिरयानी खाने के बाद एक ही परिवार के तीन सदस्य बीमार हो गए.  पीड़ित के अनुसार, वह भंडारीडीह के पास स्थित "झारखंड फास्ट फूड" नामक दुकान से बिरयानी लाए थे.

 

बिरयानी खाने के बाद दो साल के मासूम समेत तीन लोगों को उल्टियां और पेट में दर्द होने लगा. इसके बाद सभी को गिरिडीह के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. 

 

Uploaded Image

पीड़ित मो. आजम ने बताया कि वे कल देर शाम अपनी दुकान बंद कर घर लौटते समय झारखंड फास्ट फूड दुकान से बिरयानी लेकर आए. इसके बाद उसने अपनी पत्नी फातिमा खातून और दो वर्षीय बेटे मो. साहिल रजा के साथ बिरयानी खाई. 

 

इसके कुछ ही समय बाद तीनों की तबीयत खराब होने लगी और उन्हें लगातार उल्टियां होने लगीं.  घर के अन्य सदस्यों ने तत्काल इलाज के लिए तीनों को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. 

 

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, तीनों मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन उनकी निगरानी चल रही है. 

 

मो. आजम ने दुकानदार पर विषाक्त या खराब बिरयानी देने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि घर में कुल नौ सदस्य हैं. लेकिन जिन लोगों ने बिरयानी खाई, सिर्फ उन्हीं की तबीयत बिगड़ी. पीड़ित पक्ष ने मामले की जांच करने और जिम्मेदार पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

 

स्थानीय लोगों ने इलाके में बिकने वाले तैयार खाने की गुणवत्ता और सफाई पर चिंता जताई है और दुकानदारों के खिलाफ नियमित जांच की मांग की है. साथ ही सेहत से खिलवाड़ करने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई की भी मांग की गई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही