Search

 
 
 

Giridih News  : भाजपा ने बंगाल से लोगों को बुलाकर छात्र आंदोलन में कराया उपद्रव- संजय सिंह

गिरिडीह जिला झामुमो अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि रांची में छात्र संगठन शांति पूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे. सरकार के मंत्री छात्रों से बातचीत भी कर रहे थे. लेकिन भाजपा ने पश्चिम बंगाल से कुछ लोगों को बुलाकर उपद्रव करवा दिया.
 
मीडिया से बात करते झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह व अन्य.

Giridih : गिरिडीह जिला झामुमो अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि रांची में छात्र आंदोलन के पीछे भाजपा ने अराजकता फैलाने की साजिश रची, जो विफल हो गई. कहा कि छात्र संगठन शांति पूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे. सरकार के मंत्री छात्रों से बातचीत भी कर रहे थे. लेकिन भाजपा ने पश्चिम बंगाल से कुछ लोगों को बुलाकर उपद्रव करवा दिया. संजय सिंह मंगलवार को परिसदन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.

 


उन्होंने बताया कि सरकार ने छात्रों की 98 प्रतिशत मांगें स्वीकार कर ली थीं. सभी बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरने के संज्ञान में लगातार रखी जा रही थीं. इसी बीच भाजपा ने आंदोलन को हिंसक रूप दे दिया. कहा कि झारखंड सरकार ने छात्र समूहों की जायज़ मांगों पर त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की और उनकी अधिकांश मांगें मान ली गईं. लेकिन भाजपा को यह रास नहीं आया.


झामुमो जिला अध्यक्ष ने यह भी कहा कि भाजपा की कोशिशों के बावजूद झारखंड बंद पूरी तरह विफल रहा है. न तो छात्रों का समर्थन हासिल हुआ और न ही जनता ने बंद को स्वीकार किया. उन्होंने सरकार व छात्रों के बीच पारदर्शिता व शांतिपूर्ण संवाद की आवश्यकता पर जोर दिया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार, झामुमो जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, अभय सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही