Giridih News : पचंबा थाना में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता श्रेयांश के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई है. आरोप है कि पचंबा थाना प्रभारी ने कार्यकर्ता को थाना परिसर में बंद करवा दिया और पुलिसकर्मियों से उसकी लाठी-डंडे से पिटाई कराई.

हाथ में चोट के निशान
बताया जा रहा है कि भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता श्रेयांश और उनके साथी एक नाबालिग बच्ची के साथ कथित छेड़खानी और उसके परिवार को परेशान किए जाने का विरोध कर रहे थे. इसी मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ता पीड़ित परिवार को साथ लेकर पचंबा थाना पहुंचे थे.

पीठ पर लाठी से मारने के निशान
आरोप है कि थाना पहुंचने के बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया और श्रेयांश को थाना परिसर में रोक लिया. इसके बाद उसकी कथित तौर पर लाठी-डंडे से पिटाई की गई. इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है.

पैर पर भी चोट के निशान
भाजपा नेताओं का आरोप है कि पीड़ित परिवार के पक्ष में थाना पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं की शिकायत सुनने और कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने उनके साथ ही मारपीट की. कार्यकर्ताओं ने पचंबा थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.
इसे भी पढ़ें
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

