Search

 
 
 

Giridih  News : पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भाजयुमो का धरना, जल्द रिहाई की मांग

Giridih  News :बताया गया कि गिरफ्तारी के विरोध में राज्य के विभिन्न जिलों में भाजपा और युवा मोर्चा की ओर से धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है.धरना में भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत राय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, नवीन सिन्हा, संत कुमार लल्लू, विक्की गुप्ता समेत कई भाजपा नेता और युवा कार्यकर्ता शामिल हुए.
 
भाजयुमो का धरना

Giridih  News : पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के बैनर तले शनिवार को शहर के टावर चौक पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पत्रकार अभिषेक भारती की जल्द रिहाई की मांग की.

 

बताया गया कि गिरफ्तारी के विरोध में राज्य के विभिन्न जिलों में भाजपा और युवा मोर्चा की ओर से धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है.धरना में भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत राय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, नवीन सिन्हा, संत कुमार लल्लू, विक्की गुप्ता समेत कई भाजपा नेता और युवा कार्यकर्ता शामिल हुए.

 

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत राय ने कहा कि सरकार लगातार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि पत्रकारों द्वारा सच्चाई सामने लाने और सरकार की गलत नीतियों को उजागर करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. 

 

उन्होंने हजारीबाग में मंत्री इरफान अंसारी के समर्थकों द्वारा पत्रकार पर हमले तथा अन्य जिलों में पत्रकारों के साथ हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पत्रकारों को डराने और उनकी आवाज दबाने की कोशिश लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है.

 

वहीं, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी ने कहा कि पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के मामले में राज्य सरकार को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए और उन्हें जल्द रिहा करना चाहिए. उन्होंने कहा कि पत्रकारों की स्वतंत्रता पर हमला किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

 

भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि पत्रकारों के अधिकार और उनकी स्वतंत्रता के मुद्दे पर पार्टी आगे भी आवाज उठाती रहेगी. गौरतलब है कि अभिषेक भारती की गिरफ्तारी को लेकर  विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. भाजपा की ओर से विधानसभा परिसर में भी प्रदर्शन कर गिरफ्तारी पर सवाल उठाए गए हैं. 

 

वहीं, पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है. इस मामले को लेकर राजनीतिक दलों और पत्रकार संगठनों की ओर से लगातार विरोध और रिहाई की मांग की जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही