Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Giridih News :  रात के अंधेरे में कालाबाजारी का खेल! बिना दस्तावेज सरकारी अनाज ले जा रहे ऑटो को ग्रामीणों ने पकड़ा

जिले के धनवार प्रखंड के डोरंडा पंचायत स्थित लहरियाटांड में बुधवार देर रात करीब 10:30 बजे जन वितरण प्रणाली (PDS) के अनाज से भरा एक संदिग्ध ऑटो को ग्रामीणों ने पकड़ा. स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह राशन कालाबाजारी के इरादे से बाजार में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था.  घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गयाय
Advertisement
Advertisement

Giridih :  जिले के धनवार प्रखंड के डोरंडा पंचायत स्थित लहरियाटांड में बुधवार देर रात करीब 10:30 बजे जन वितरण प्रणाली (PDS) के अनाज से भरा एक संदिग्ध ऑटो को ग्रामीणों ने पकड़ा. स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह राशन कालाबाजारी के इरादे से बाजार में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था.  घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गयाय

 

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि ऑटो को रोककर चालक से दस्तावेज मांगे गए. लेकिन उसके पास कोई वैध चालान, अनुमति पत्र या अन्य सरकारी दस्तावेज मौजूद नहीं थे. उनका कहना है कि पकड़े गए अनाज की डीलरशिप नूर मोहम्मद गौसिया समूह से जुड़ी हुई है और लंबे समय से यही गिरोह गरीबों का राशन काटकर बचा हुआ अनाज अवैध तरीके से बाजार में बेचता आ रहा है.

 


घटना की सूचना मिलने पर घोड़थम्बा ओपी की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ओपी प्रभारी (छोटा बाबू) के नेतृत्व में ऑटो को जब्त कर चालक को थाने ले जाया गया. पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपों की सत्यता की जांच की जाएगी.

 


ग्रामीणों ने ब्लॉक आपूर्ति विभाग और जिला प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच व दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. चेतावनी दी है कि अगर मामले पर शीघ्र और कड़ा कदम नहीं उठाया गया तो वे आंदोलन पर उतर आएंगे. एक ग्रामीण ने कहा कि गरीबों का हक खाने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही