Search

 
 
 

Giridih News : बाबा दुखःहरण नाथ धाम के पास नदी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

बाबा दुखःहरण नाथ धाम के पास से बहने वाली उसरी नदी में एक व्यक्ति का शव मिला है. पिकेट प्रभारी शैलेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया.
 
नदी में तैरता शव.

Giridih : गिरिडीह जिले के प्रसिद्ध बाबा दुखःहरण नाथ धाम के पास से बहने वाली उसरी नदी में एक व्यक्ति का शव मिला है. स्थानीय लोगों ने नदी में तैरता शव देख इसकी सूचना तुरंत महतोडीह पिकेट को दी. पिकेट प्रभारी शैलेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया. पुलिस ने जाच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. 

 

मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और मौत कैसे हुई है यह भी स्पष्ट नहीं है. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू पर जांच की जा रही है. पिकेट प्रभारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही