Search

 
 
 

Latehar : भाजपा की बैठक में एक पेड़ मां के नाम, मन की बात व किसानों के मुद्दों पर हुई चर्चा

Latehar : भारतीय जनता पार्टी, लातेहार के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष बंसी यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा झारखंड प्रदेश के मंत्री सह संगठन प्रभारी मनीर उरांव प्रमुख रूप से उपस्थित थे. बैठक का शुभारंभ संगठन के महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया. मंच का संचालन जिला महामंत्री अमलेश सिंह ने किया.
 

Latehar : भारतीय जनता पार्टी, लातेहार के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष बंसी यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा झारखंड प्रदेश के मंत्री सह संगठन प्रभारी मनीर उरांव प्रमुख रूप से उपस्थित थे. बैठक का शुभारंभ संगठन के महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया. मंच का संचालन जिला महामंत्री अमलेश सिंह ने किया.

 

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम, एक पेड़ मां के नाम अभियान और स्थानीय किसानों की समस्याओं पर गहन मंथन किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री सह संगठन प्रभारी मनीर उरांव ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया. उन्होंने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि हमें महीने में आखिरी रविवार को होने वाली प्रधानमंत्री की मन की बात को पूरी गंभीरता से लेना है और बूथ स्तर पर यह सुनिश्चित करना है कि मन की बात कार्यक्रम हो.

 

प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को हमें जन-जन तक पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को हर बूथ और पंचायत स्तर पर एक जनांदोलन का रूप देना है, जिससे हम अपनी आने वाली पीढ़ी को एक सुरक्षित पर्यावरण दे सकें. जिला अध्यक्ष बंसी यादव ने स्थानीय मुद्दों, विशेषकर किसानों की बदहाली को लेकर सरकार की आलोचना की.

 

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार किसान-विरोधी है. किसानों से उनका धान खरीद लिया गया है, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी उन्हें अब तक भुगतान नहीं किया गया है. आज किसान अपने ही पैसों के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है. अब मानसून आ चुका है और खेती का समय है; ऐसे में सरकार अविलंब किसानों का बकाया पैसा जारी करे और उन्हें उचित मूल्य पर सब्सिडी के साथ उच्च गुणवत्ता वाले खाद और बीज मुहैया कराए.

 

यदि किसानों की इन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो भाजपा लातेहार उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी. धन्यवाद ज्ञापन और कार्यक्रम समाप्ति की औपचारिक घोषणा जिला मंत्री ध्रुव कुमार पांडेय ने किया. बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष लाल कौशल नाथ शाहदेव, पूर्व जिला अध्यक्ष लाल अमित नाथ शाहदेव, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, महिला मोर्चा प्रदेश नेत्री कल्याणी पाण्डेय समेत जिले के सभी पदाधिकारी एवं सभी मंडल अध्यक्ष प्रमुखता से उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही