Search

 
 
 

Hazaribagh News : शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज का मेन गेट बंद करने से मरीज व परिजन परेशान

शहर का प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (सदर अस्पताल) का एक मुख्य प्रवेश द्वार पिछले चार-पांच दिनों से बंद है. इंद्रपुरी की ओर से अस्पताल परिसर में प्रवेश करने के लिए बना मुख्य गेट बंद होने से मरीजों, उनके परिजनों और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
 
  • अस्पताल परिसर में वाहन खड़े कर दे रहे थे बाहरी लोग
  • अस्पताल परिसर में अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति हो रही थी उत्पन्न
  • अस्पताल प्रबंधन ने मुख्य गेट को कराया बंद
  • बंद गेट के बाहर लगता है ठेला

Hazaribagh :  शहर का प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (सदर अस्पताल) का एक मुख्य प्रवेश द्वार पिछले चार-पांच दिनों से बंद है. इंद्रपुरी की ओर से अस्पताल परिसर में प्रवेश करने के लिए बना मुख्य गेट बंद होने से मरीजों, उनके परिजनों और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.  

 

Uploaded Image

मुख्य द्वार के बाहर ठेला लगाकर सामान बेच रहे दुकानदार

 

इस संबंध में बताया जा रहा है कि अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में वाहन खड़े किए जा रहे थे. कई लोग बाजार आने के दौरान अपनी गाड़ियां अस्पताल परिसर में पार्क कर चले जाते थे, जिससे अस्पताल परिसर में अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो रही थी. इसी को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने यह कदम उठाया है. 

 

हालांकि गेट बंद होने के बाद अस्पताल के दूसरे प्रवेश द्वार पर लोगों की भीड़ बढ़ गई है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. 

 

Uploaded Image

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर अस्पताल परिसर में वाहनों के अनधिकृत पार्किंग की समस्या थी तो उसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए थी, न कि मुख्य गेट को ही बंद कर देना था. लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस गेट को पुनः खोलने की मांग की है.

 

गौरतलब है कि पिछली बार हजारीबाग दौरे पर आए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इसी गेट को लेकर कहा था कि वह अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार का स्वरूप बदलना चाहते हैं. उनका मानना था कि इतने बड़े अस्पताल का गेट उसकी गरिमा के अनुरूप नहीं दिखता और लोगों को यह समझने में भी कठिनाई होती है कि यह अस्पताल का मुख्य प्रवेश द्वार है. ऐसे में जिस गेट को बेहतर और आकर्षक बनाने की बात कही गई थी, वही गेट फिलहाल बंद कर दिया गया है, जिससे लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही