Search

 
 
 

Giridih News : बराकर नदी के पास मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

Giridih News : नवजात का शव मिलने के बाद सरिया और बगोदर क्षेत्र में कथित तौर पर अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों और अल्ट्रासाउंड सेंटरों की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. हालांकि फिलहाल इस मामले में किसी क्लीनिक या अल्ट्रासाउंड सेंटर की संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है.
 
सरिया बराकर नदी से शव बरामद
  • अवैध क्लीनिकों और अल्ट्रासाउंड सेंटरों की संलिप्पता की जांच

Giridih News : जिले के सरिया थाना क्षेत्र स्थित बराकर नदी के पास एक नवजात का शव मिला है. शव मिलने की सूचना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है और घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं.  

 

स्थानीय लोगों की सूचना मिलने के बाद सरिया थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और नवजात के शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.  पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात का शव नदी के पास कैसे पहुंचा और इस घटना के पीछे क्या कारण है.

 

इसे भी पढ़ें

इधर नवजात का शव मिलने के बाद सरिया और बगोदर क्षेत्र में कथित तौर पर अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों और अल्ट्रासाउंड सेंटरों की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. हालांकि फिलहाल इस मामले में किसी क्लीनिक या अल्ट्रासाउंड सेंटर की संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है.

 

नवजात की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव को वहां किसने छोड़ा, इन सभी सवालों का जवाब पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगा. फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही