Search

 
 
 

Giridih News : 6 दिनों से लापता युवक का शव उसरी नदी से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Giridih News: शुभम कुमार 27 सितंबर की दोपहर करीब दो बजे घर से काम के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. परिजनों के अनुसार, वह बाइक से गादी श्रीरामपुर स्थित श्री कृष्णा इंटरप्राइजेज में काम करने गया था.
 
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस.

Giridih News : गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के टुंडी रोड भोरंडीहा निवासी युवक शुभम कुमार साव 6 दिनों से लापता था. उसका शव शनिवार को उसरी नदी वाटरफॉल के समीप पत्थरों के बीच से बरामद किया गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया. 

 

इसे भी पढ़ें


बताया गया कि शुभम कुमार 27 सितंबर की दोपहर करीब दो बजे घर से काम के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. परिजनों के अनुसार, वह बाइक से गादी श्रीरामपुर स्थित श्री कृष्णा इंटरप्राइजेज में काम करने गया था. जब दोर शाम तक वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. लेकिन कहीं पता नहीं चला. इसके बाद पिता किशोर प्रसाद गुप्ता ने मुफ्फसिल थाना में आवेदन देकर बेटे के लापता होने की सूचना दी थी.


लापता होने के 5वें दिन उसकी बाइक ताराटांड़ थाना क्षेत्र से बरामद हुई थी. शनिवार को शव बरामद होने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही