Giridih News : गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र एक मकान में घुसकर महिला पर धारदार हथियार से हमला किये जाने का मामला सामने आया है. वारदात बाभनटोली कालीबाबू हाता स्थित मकान में हुई. इस हमले में महिला नीति बरनवाल गंभीर रूप से घायल हो गईं. परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
इसे भी पढ़ें
घटना के संबंध में घायल महिला के पति संजय सीमेंट हाउस के संचालक संजय बरनवाल ने बताया कि हमला करने वाला युवक पहले उनके यहां चालक के रूप में काम करता था. किसी बात को लेकर विवाद के बाद उसने घर में घुसकर उनकी पत्नी पर हमला कर दिया. पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं.
बताया गया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक भागने लगा. इसी दौरान मुहल्ले के लोगों ने उसे पकड़ लिया. सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली ज रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

