Giridih News: गिरिडीह में संचालित विभिन्न कोचिंग संस्थानों का अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया गया. निरीक्षण का उद्देश्य कोचिंग संस्थानों के संचालन में निर्धारित नियमों एवं मानकों के अनुपालन के साथ-साथ विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक एवं मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेना था.
इसे भी पढ़ें:
निरीक्षण के क्रम में आकाश इंस्टीट्यूट, फिजिक्स वल्लाह (विद्यापीठ), सद्दाम फिजिक्स क्लासेस, नागेंद्र फिजिक्स क्लासेस, मंटू मैथमेटिक्स, शिराज केमेस्ट्री क्लासेस, लिटरेचर पॉइंट एवं Xam प्वाइंट सहित विभिन्न कोचिंग संस्थानों का जायजा लिया गया.
इस दौरान कोचिंग संस्थानों के पंजीकरण से संबंधित दस्तावेज, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से संबंधित अभिलेख, कक्षाओं की व्यवस्था, अध्ययन-अध्यापन की स्थिति, मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक मानकों की जांच की गई. वहीं संबंधित संस्थान संचालकों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए उपलब्ध व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया.
उन्होंने कहा कि कोचिंग संस्थानों में अनुशासित, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है. विद्यार्थियों के हित से जुड़े मानकों की अनदेखी अथवा निर्धारित नियमों के उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

