Search

 
 
 

Giridih News :  जमामो माता मंदिर में चेन स्नैचिंग करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, नवादा से 4 गिरफ्तार

Giridih News : हीरोडीह निवासी अजीत कुमार साव ने चेन स्नैचिंग को लेकर तिसरी थाना में शिकायत की थी, जिसके आधार पर तिसरी थाना में कांड संख्या 72/26 दर्ज की गई. इसके बाद गिरिडीह एसपी के निर्देश पर खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम बनाई गई
 
एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार

Giridih News :   तिसरी थाना पुलिस ने जमामो माता मंदिर में महिलाओं से सोने की चेन छीनने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है. पुलिस ने बिहार के नवादा जिले से एक ही परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें मां, बेटा, बहू और चचेरी बहन शामिल हैं.

 

Uploaded Image

आरोपियों के पास से लूटे गए जेवरात बरामद

 

बता दें कि हीरोडीह निवासी अजीत कुमार साव ने चेन स्नैचिंग को लेकर तिसरी थाना में शिकायत की थी, जिसके आधार पर तिसरी थाना में कांड संख्या 72/26 दर्ज की गई. इसके बाद गिरिडीह एसपी के निर्देश पर खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम बनाई गई

 

टीम ने मंदिर परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओं से पूछताछ की. ग्रामीणों के सहयोग से डोरंडा स्थित किराए के मकान से संदिग्ध अंशु कुमारी को हिरासत में लिया गया, पूछताछ में उसने संलिप्तता स्वीकार की और अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी दी. 

 

आरोपी अंशु की निशानदेही पर तिसरी थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर के नेतृत्व में टीम ने नवादा के प्रतापपुर गांव में छापेमारी की और मौके से टिंकल मिश्रा, सरिता देवी और मुस्कान देवी को गिरफ्तार किया. आरोपियों के पास से लूटे गए सोने की चेन, एक लॉकेट और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं. 

 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपी एक ही परिवार के हैं और पहले भी आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे हैं. बिहार में भी इनके खिलाफ मामलों की जानकारी सामने आई है. एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. उनके पुराने मामलों से भी मिलान किया जा रहा है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही