Search

 
 
 

Giridih News : NH-19 पर सवारी गाड़ी व कार में टक्कर, छात्रा समेत दो की मौत

विष्णुगढ़ के चौथा गांव से कुछ लोग सवारी गाड़ी पर सवार होकर शादी समारोह में भाग लेने बोकारो जिले के दुग्दा जा रहे थे. रास्ते में घंघरी के पास ओवरटेक के चक्कर में सवारी गाड़ी सामने से आ रही कार से टकरा गई. दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गए.
 
घटनास्थल पर जुटी भीड़.

Giridih : गिरिडीह जिले  बगोदर के घंघरी में सोमवार को NH-19 पर ओवरटेक के दौरान सवारी गाड़ी व कार में जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में स्कूली छात्रा महक परवीन समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

 

मिली जानकारी के अनुसार, विष्णुगढ़ के चौथा गांव से कुछ लोग सवारी गाड़ी पर सवार होकर शादी समारोह में भाग लेने बोकारो जिले के दुग्दा जा रहे थे. रास्ते में घंघरी के पास ओवरटेक के चक्कर में सवारी गाड़ी सामने से आ रही कार से टकरा गई. दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गए. 

 

इसी दौरान स्कूल से लौट रही छात्रा महक परवीन को कार ने चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. वहीं, सवारी गाड़ी पर सवार प्यारी उर्फ बुटानी साव की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसे के बाद NH-19 पर जाम लग गया. 

 

 

सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति संभाली और जाम हटवाया. पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेजा. उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही