Search

 
 
 

Jharkhand News : अस्पतालों में अब नहीं जाएगी बिजली, 24x7 सप्लाई के सख्त निर्देश

झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अस्पतालों में बिजली व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं. अपर मुख्य सचिव सह विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया.
 

Ranchi : झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अस्पतालों में बिजली व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं. अपर मुख्य सचिव सह विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया.

 

 

बैठक में ऊर्जा विभाग के सचिव के. निवासन, मुख्य अभियंता और स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारी मौजूद रहे. अजय कुमार सिंह ने सभी सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा.

 

उन्होंने निर्देश दिया कि अस्पतालों तक बिजली आपूर्ति के लिए अंडरग्राउंड केबल के जरिए सीधी लाइन बिछाई जाए, ताकि तूफान या अन्य प्राकृतिक कारणों से बिजली बाधित न हो. साथ ही सभी सदर अस्पतालों में दो अलग-अलग फीडर से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि एक फीडर में खराबी आने पर दूसरा तुरंत काम करे.

 

अपर मुख्य सचिव ने सभी अस्पतालों में 5 साल का वार्षिक अनुरक्षण अनुबंध लागू करने का निर्देश दिया, जिससे जरूरत पड़ने पर जनरेटर के जरिए तुरंत बिजली बहाल की जा सके.

 

इसके अलावा ऑपरेशन थिएटर, इमरजेंसी, आईसीयू, पीसीयू और एसएनसीयू जैसे संवेदनशील विभागों के लिए अलग-अलग यूपीएस आधारित बैकअप की व्यवस्था करने को कहा गया. उन्होंने स्पष्ट किया कि ओटी के लिए अलग यूपीएस होगा, जबकि अन्य विभागों के लिए अलग व्यवस्था की जाएगी. बैठक में सभी संबंधित विभागों को इन निर्देशों का जल्द से जल्द पालन सुनिश्चित करने को कहा गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही