Search

 
 
 

Ranchi News: 7वीं जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता संपन्न, नटराज योग संस्थान प्रथम

जिला योगासन खेल संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय सातवीं जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का समापन आरटीसी बीएड कॉलेज, बूटी में संपन्न हुआ. प्रतियोगिता का आयोजन डायरेक्टर पूजा सिंह और को-ऑर्डिनेटर अजय कुमार महतो के मार्गदर्शन में किया गया.
 
  • विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित

Ranchi : जिला योगासन खेल संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय सातवीं जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का समापन आरटीसी बीएड कॉलेज, बूटी में संपन्न हुआ. प्रतियोगिता का आयोजन डायरेक्टर पूजा सिंह और को-ऑर्डिनेटर अजय कुमार महतो के मार्गदर्शन में किया गया. 

 

इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के करीब 320 प्रतिभागियों ने भाग लिया. जिसमें पहला स्थान नटराज योग संस्थान, दूसरा स्थान पर योगा जीनियस, तीसरे स्थान पर नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ योगा रहा. उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया. 

 

समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राम टहल चौधरी, विशिष्ट अतिथि झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, रांची योग विभाग की कॉर्डिनेटर रेनू कुमारी, संत फ्रांसिस पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर रूपेश केसरी, रणधीर चौधरी, राजीव रंजन, संत फ्रांसिस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल डेंजिल चाल्स, योगासन स्पोर्ट् एसोसिएशन ऑफ झारखंड के सेक्रेटरी चंदू कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

 

इस दौरान संघ की अध्यक्ष डॉ संतोषी कुमारी ने बताया कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से हर वर्ष प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के लिए किया जाता है. इस मौके पर पीपी तिवारी, प्रहलाद भगत, राहुल रंजन, आम्या अंशु, मधु शर्मा, चैताली मुखर्जी, रैना साव, रितिका जोशी, उषा शर्मा, शंकर राना, कोमल सिंह, प्रदीप साहू, मो. दानिस, अमित, शत्रुघन, राहुल, गंगाधर महतो व अन्य उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही