Search

 
 
 

Giridih News : महंगाई के विरोध में बैलगाड़ी से पहुंचे कांग्रेसी, फूंका केंद्र सरकार का पुतला

कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता बैलगाड़ी पर सवार होकर टावर चौक पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. गिरिडीह जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश केडिया ने अपने संबोधन में कहा कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर जनता पर महंगाई का बोझ लाद दिया है.
 
बैलगाड़ी पर सवार कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता.

Giridih : पेट्रोलियम पदार्थों सहित अन्य उपभोक्ता वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के विरोध में  गिरिडीह जिला कांग्रेस ने शनिवार को शहर के टावर चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार का पुतला दहन किया. कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता बैलगाड़ी पर सवार होकर टावर चौक पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. 

 

कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार होश में आओ, बहुत हुई महंगाई की मार जल्दी हटाओ मोदी सरकार, रोको महंगाई नहीं तो होगा चक्का जाम जैसे नारे लगाए. गिरिडीह जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश केडिया ने अपने संबोधन में कहा कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर जनता पर महंगाई का बोझ लाद दिया है. 

 

 

उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को तेल, पेट्रोल और यात्रा कम करने की सलाह दी जाती है, जबकि खुद सरकार फिजूलखर्ची कर रही है. उन्होंने कहा कि बैलगाड़ी पर प्रदर्शन यह संदेश देने के लिए किया गया कि सरकार की नीतियों से आम जनता फिर पुराने दौर में लौटने को मजबूर हो जाएगी. मौके पर समीर चौधरी, मोहम्मद अली खान, अशोक विश्वकर्मा, राजेश पुरी, प्रो. मंजूर अंसारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही