Search

 
 
 

Giridih News : भूमि विवाद व जादू-टोना के संदेह में हुई थी दंपती की हत्या, 7 गिरफ्तार

चर्चित दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हत्या में प्रयुक्त हथियार व खून से सने कपड़े बरामद किए गये हैं. यह जानकारी एसपी डॉ बिमल कुमार ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में दी.
 
गिरफ्तार आरोपी व जानकारी देते एसपी डॉ बिमल कुमार.

Giridih : गिरिडीह जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के दलानचलकरी गांव के तिरिलटांड़ टोला में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हत्या में प्रयुक्त हथियार व खून से सने कपड़े बरामद किए गये हैं. यह जानकारी एसपी डॉ बिमल कुमार ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में दी.

 

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पुराने भूमि विवाद व जादू-टोना के संदेह इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया था. ज्ञात हो कि 2 जून की रात अपराधियों ने दलानचकरी गांव निवासी पतिया हांसदा व उनकी पत्नी परनी देवी की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी. इस संबंध में मधुबन थाना में कांड संख्या 06/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी.

 

इस मामले में एसपी के निर्देश पर डुमरी एसडीपीओ आबिद खान के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर जांच शुरू की गई. जांच में यह सामने आया कि गोतिया पक्ष के कुछ लोगों ने जादू-टोना के संदेह और लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद के कारण हत्या की साजिश रची थी. जांच में खुलासा हुआ कि रमेश हांसदा, पांडु हांसदा व विजय हांसदा ने धारदार हथियार से दंपती की हत्या की थी. जबकि दोधमा हांसदा, बबलू हांसदा, मोती हांसदा व सिकरा हांसदा ने उनका सहयोग किया था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. 

 

आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की तलवार, दो छुरा, एक गुलाबी रंग का सूती गमछा व खून लगे जींस, टी-शर्ट व गमछा बरामद किया गया है. पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस की टीम में एसडीपीओ आबिद खान, अंचल निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद महतो, मधुबन थाना प्रभारी दीपेश कुमार, खुखरा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही