Search

 
 
 

Giridih News : गिरिडीह में नशा कारोबार पर सख्ती, डीसी ने अधिकारियों को दिया कार्रवाई का निर्देश

Giridih News: डीसी रामनिवास यादव ने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर नियमित निगरानी करने, अफीम आदिक की खेती की सूचनाओं का सत्यापन कर दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
 
अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी रामनिवास यादव.

Giridih News : गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन कमेटी (NCORD) की बैठक की. बैठक में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, उनकी खेती, प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री पर चर्चा की गई. डीसी ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर इस अवैध धंधे पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

 

इसे भी पढ़ें


उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर नियमित निगरानी करने, अफीम आदिक की खेती की सूचनाओं का सत्यापन कर दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया. कहा कि पुलिस और संबंधित विभाग मादक पदार्थों की आपूर्ति और वितरण से जुड़े नेटवर्क पर सतत नजर रखें और सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें. सभी पदाधिकारी अपने-अपने स्तर पर जवाबदेही के साथ कार्य करें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही