Giridih News: जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है. इसी क्रम में बेंगाबाद थाना अंतर्गत सोनबाद एवं महुवार में अवैध महुआ शराब के निर्माण स्थलों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया.
इसे भी पढ़ें:
छापेमारी के दौरान विभिन्न स्थानों से करीब 400 लीटर तैयार अवैध महुआ शराब जब्त की गई. वहीं, शराब निर्माण के लिए अलग-अलग घरों, आसपास के खेतों तथा बर्तनों, ड्रम एवं डिब्बों में छिपाकर रखे गए और जमीन में गाड़कर संग्रहित किए गए लगभग 4500 किलोग्राम फर्मेंटेड महुआ को नष्ट किया गया.
पुलिस अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान में जुटी है. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

