Search

 
 
 

Giridih News: मटरुखा में बालू तस्करी पर कार्रवाई, बालू लदे 3 ट्रैक्टर जब्त, चालक व तस्कर फरार

Giridih News: मुफ्फसिल थाना पुलिस ने मटरुखा पंचायत इलाके से अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त किया हैं. पुलिस के आने की सूचना मिलते ही ट्रैक्टर चालक और तस्करी में शामिल अन्य लोग मौके से फरार हो गए. आरोप है कि यहां से अवैध रूप से निकाले गए बालुओं को ट्रैक्टरों के जरिए धनबाद सहित अन्य क्षेत्रों में भेजा जाता है.
 
अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त

Giridih News: अवैध बालू कारोबार के खिलाफ मुफ्फसिल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए, मटरुखा पंचायत इलाके से अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त किया हैं. कार्रवाई के दौरान मौके से बालू तस्कर भागने में सफल रहे. पुलिस ने जब्त ट्रैक्टरों को मुफ्फसिल थाने लाई और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

मिली जानकारी के अनुसार, मटरुखा इलाके की बराकर नदी से लंबे समय से बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन और परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं. आरोप है कि यहां से अवैध रूप से निकाले गए बालुओं को ट्रैक्टरों के जरिए धनबाद सहित अन्य क्षेत्रों में भेजा जाता है. इसी शिकायत के आधार पर मुफ्फसिल थाना पुलिस ने इलाके में छापेमारी की.


हालांकि, पुलिस के आने की सूचना मिलते ही ट्रैक्टर चालक और तस्करी में शामिल अन्य लोग मौके से फरार हो गए. पुलिस अब जब्त वाहनों के रजिस्ट्रेशन विवरण और अन्य साक्ष्यों की जांच कर तस्करों की पहचान कर रही है. पुलिस ने कहा है कि जिन लोगों की अवैध बालू परिवहन में संलिप्तता सामने आएगी, उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही