Search

 
 
 

Giridih News: KGBV पीरटांड़ में साइबर जागरूकता शिविर, छात्राओं को दी गई डिजिटल सुरक्षा की जानकारी

गिरिडीह जिला समाज कल्याण शाखा द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ (BBBP) अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV), पीरटांड़ में पौधरोपण एवं साइबर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih: कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के साथ-साथ उन्हें साइबर सुरक्षा, डिजिटल साक्षरता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों के प्रति जागरूक करना था. कार्यक्रम में कक्षा 8वीं से 12वीं तक की लगभग 230 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत पौधरोपण कर की गई.

 Uploaded Image

KGBV पीरटांड़ में पौधरोपण कार्यक्रम

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए छात्राओं को प्रकृति के संरक्षण एवं सतत विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया. इसके साथ ही बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को समाज के समग्र विकास का आधार बताया गया.

 

इसे भी पढ़ें:

 

आयोजित साइबर जागरूकता शिविर में छात्राओं को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूपों, जैसे ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, फर्जी लिंक, साइबर बुलिंग, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, ओटीपी एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा करने के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.

उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने, व्यक्तिगत जानकारी को गोपनीय रखने तथा किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की तत्काल सूचना संबंधित प्राधिकारियों को देने के लिए प्रेरित किया गया.

 

इस दौरान छात्राओं को साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने हेतु 1930 साइबर हेल्पलाइन तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया. कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई.

 

छात्राओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया. इस अवसर पर जिला समाज कल्याण शाखा, गिरिडीह के बिक्कु कुमार यादव, विकास कुमार एवं नीलम मंडल उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही