Search

 
 
 

Giridih News : वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार व्यक्ति की मौत, परिवार ने की मुआवजे की मांग

Giridih News : परिजनों के अनुसार मृतक घर के जलावन के लिए साइकिल पर कोयला लेकर जमुआ थाना क्षेत्र के घोरंजो में रिश्तेदार के घर जा रहे थे. इसी दौरान नावाडीह के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया. हादसा इतना गंभीर था कि घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.
 
सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत

Giridih News : पचम्बा थाना क्षेत्र के नावाडीह के पास अहले सुबह एक सड़क हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान करहरबरी पंचायत अंतर्गत नवाटांड़ निवासी अब्बास अंसारी (करीब 45 वर्ष) के रूप में की गई है. 

 

 

परिजनों के अनुसार मृतक घर के जलावन के लिए साइकिल पर कोयला लेकर जमुआ थाना क्षेत्र के घोरंजो में रिश्तेदार के घर जा रहे थे. इसी दौरान नावाडीह के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया. हादसा इतना गंभीर था कि घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.

 

घटना की सूचना मिलते ही पचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया.घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. 

 

बताया जाता है कि अब्बास अंसारी परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे और पूरे परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उन्हीं पर थी. उनकी असमय मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं. घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

घटना के बाद मृतक के परिजनों के साथ स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है. लोगों का कहना है कि मृतक परिवार का इकलौते कमाऊ सदस्य था और उसकी मौत से परिवार गंभीर आर्थिक संकट में आ गया है .घटना की सूचना मिलने पर पचम्बा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. 

 

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे में शामिल अज्ञात वाहन के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही