Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Giridih News : डीसी ने जागरूकता वाहन किया रवाना, दिया तंबाकू मुक्त समाज का संदेश

डीसी ने कहा कि तंबाकू की लत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि उसके परिवार और समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है. तंबाकू के सेवन से कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की गंभीर बीमारियों सहित कई जानलेवा रोग होने का खतरा बढ़ जाता है.
Advertisement
Advertisement
जागरूकता वाहन को रवाना करते डीसी, एसपी व अन्य.

Giridih : विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शनिवार को गिरिडीह जिला समाहरणालय परिसर से जिला स्वास्थ्य समिति जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया. इस अवसर पर डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ बिमल कुमार व सिविल सर्जन डॉ बच्चा प्रसाद सिंह जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह वाहन जिले के विभिन्न प्रखंडों व ग्रामीण क्षेत्रों में घूमकर लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेगा. 

 

डीसी ने कहा कि तंबाकू की लत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि उसके परिवार और समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है. तंबाकू के सेवन से कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की गंभीर बीमारियों सहित कई जानलेवा रोग होने का खतरा बढ़ जाता है. अभियान के दौरान लोगों को तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित किया जा जाएगा. नशा मुक्ति हेल्पलाइन एवं स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध परामर्श सेवाओं की जानकारी भी दी जाएगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही