Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News : बीड़ी पत्ता तस्करी में थाना प्रभारी की मिलीभगत का आरोप, ग्राम प्रधान ने की शिकायत

जिले के मनिका थाना क्षेत्र के ब्यांग गांव में अवैध बीड़ी पत्ता तुड़ाई और ढुलाई की जा रही है. इसे लेकर गांव के ग्राम प्रधान अवधबिहारी यादव ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मनिका थाना प्रभारी पर बीड़ी पत्ता ठेकेदारों को तस्करी में संरक्षण देने का आरोप लगाया है.
Advertisement
Advertisement

Latehar: जिले के मनिका थाना क्षेत्र के ब्यांग गांव में अवैध बीड़ी पत्ता तुड़ाई और ढुलाई की जा रही है. इसे लेकर गांव के ग्राम प्रधान अवधबिहारी यादव ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मनिका थाना प्रभारी पर बीड़ी पत्ता ठेकेदारों को तस्करी में संरक्षण देने का आरोप लगाया है. मामले को लेकर गांव में तनाव का माहौल है.

 

ग्राम प्रधान ने आवेदन में कहा है कि मटलौंग बिट के यूनिट नंबर-222 अंतर्गत ग्राम ब्यांग और कोरीद का बीड़ी पत्ता अब तक अधिकृत रूप से बिक्री नहीं हुआ है. इसके बावजूद कुछ लोग दबंगई के बल पर अवैध तरीके से बीड़ी पत्ता उठाकर बाहर भेज रहे हैं. आवेदन में विनोद यादव, फुलचंद यादव, ददन यादव और रविंद्र यादव समेत कई लोगों के नाम दर्ज किए गए हैं.

 

ग्राम प्रधान का आरोप है कि ग्रामीणों ने बीड़ी पत्ता को अवैध तरीके से ले जाने से रोक रखा था. इसी दौरान 19 मई की रात करीब नौ बजे मनिका थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और ट्रैक्टर के जरिए जबरन बीड़ी पत्ता कुंदरी रेंज के हिरींगबार भेजवा दिया. ग्रामीणों ने विरोध जताया तो थाना प्रभारी ने कथित तौर पर गिरफ्तार कर आरोपी बनाकर जेल भेजने की चेतावनी दी, जिसके बाद ग्रामीण शांत हो गए.

 

आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि यूनिट नंबर-225 और 226 में भी अवैध रूप से खलिहान चलाया जा रहा है. ग्राम प्रधान ने पूरे मामले की जांच के लिए समिति गठित कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है. आवेदन की प्रतिलिपि उपायुक्त, वन प्रमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी को भी भेजी गई है.

 

मामला सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है. हालांकि पुलिस प्रशासन पूरे मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही