Search

 
 
 

Giridih News : बिरसा कृषि रथ को DC ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Giridih : किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, वैज्ञानिक खेती, प्राकृतिक व जैविक कृषि पद्धतियों और कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से आज समाहरणालय परिसर से 'बिरसा कृषि रथ-2026' को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
 
झारखंड की खबरें

Giridih : किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, वैज्ञानिक खेती, प्राकृतिक व जैविक कृषि पद्धतियों और कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से आज समाहरणालय परिसर से 'बिरसा कृषि रथ-2026' को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि किसानों की आय में वृद्धि व कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी हर किसान तक पहुंचाना आवश्यक है. 

 

Uploaded Image

 

इसे भी पढ़े...

 

बिरसा कृषि रथ इसी उद्देश्य की पूर्ति का एक प्रभावी माध्यम बनेगा 

यह रथ जिले के सभी प्रखंडों व पंचायतों का भ्रमण कर किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों, फसल प्रबंधन, प्राकृतिक व जैविक खेती, उन्नत बीजों के उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, सिंचाई प्रबंधन,फलों व सब्जियों के वैज्ञानिक उत्पादन संबंधी जानकारी उपलब्ध कराएगा. उपायुक्त ने कहा कि कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना और किसानों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. रथ के माध्यम से चौपालों, जनसंवाद कार्यक्रमों व दृश्य-श्रव्य माध्यमों द्वारा किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, अनुदान आधारित कार्यक्रमों, प्राकृतिक खाद के उपयोग, कृषि यंत्रीकरण,कृषि आधारित स्वरोजगार व आय वृद्धि के नए अवसरों से भी अवगत कराया जाएगा.इससे जिले में आधुनिक खेती को प्रोत्साहन मिलेगा और किसानों की उत्पादकता और आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी.

 

 

जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि जिले का कोई भी किसान आधुनिक कृषि तकनीकों व सरकारी योजनाओं की जानकारी से वंचित न रहे.इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी, आशुतोष कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता, आशुतोष ठाकुर, संबंधित विभागों के पदाधिकारी व अन्य अधिकारी-कर्मी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही