Search

 
 
 

Giridih News : SIR को लेकर डीसी ने बूथों का किया निरीक्षण, लोगों से नाम जांचने की अपील

डीसी रामनिवास यादव ने गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने बूथ पर चिपकाए गए प्रारूप मतदाता सूची व ASDDF सूची के प्रकाशन व दावा-आपत्ति व्यवस्थाओं का जायजा लिया.
 
बीएलओ को निर्देश देते डीसी रामनिवास यादव.

Giridih : गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने बूथ पर चिपकाए गए प्रारूप मतदाता सूची व ASDDF सूची के प्रकाशन व दावा-आपत्ति व्यवस्थाओं का जायजा लिया. बूथों पर प्रदर्शित सूची का अवलोकन कर बीएलओ से कार्यक्रम की प्रगति व दावा–आपत्ति प्रक्रिया की स्थिति पूछी.

 


डीसी ने बीएलओ के निर्देश दिया कि आयोग द्वारा निर्धारित तिथियों के अनुरूप सभी कार्य समयबद्ध, पारदर्शी व त्रुटिरहित संपादित करें. कहा कि 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा व आपत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया चलेगी. यदि किसी पात्र मतदाता का नाम प्रारूप मतदाता सूची में दर्ज नहीं है या उसमें कोई त्रुटि है, तो उनके आवेदन प्राथमिकता के आधार पर स्वीकार कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.


उन्होंने बीएलओ से कहा कि मतदाताओं को फॉर्म 6, 7 व 8 के बारे में आवश्यक जानकारी दें. विशेष रूप से 1 अक्टूबर तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराने के लिए जागरूकता अभियान चलायें. उन्होंने बूथों पर मौजूद मतदाताओं से भी बात की और अपील की कि प्रारूप मतदाता सूची में अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम अनिवार्य रूप से जांचें. यह भी कहा कि सुनिश्चित कर लें कि परिवार के सभी सदस्यों के नाम एक ही बूथ पर हैं या नहीं. यदि नाम किसी अन्य बूथ पर है, तो फॉर्म 8 भरकर सुधार करवा लें. मौके पर गिरिडीह सीओ जीतेंद्र प्रसाद समेत अन्य  अधिकारी उपस्थित रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही