Search

 
 
 

Giridih News : गांवों  में SIR अभियान का डीसी ने किया निरीक्षण, डिजिटाइजेशन तेज करने का निर्देश

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रभावी और त्रुटिरहित क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने आज 31-गांडेय विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ गांवों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से खुलकर संवाद स्थापित किया.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih : विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रभावी और त्रुटिरहित क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने आज 31-गांडेय विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ गांवों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से खुलकर संवाद स्थापित किया. 

 

 

खटिया पर बैठकर ग्रामवासीयों से बात करते हुए उन्होंने घर-घर चल रहे डोर-टू-डोर अभियान का स्थलीय जायजा लिया और गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण तथा ऑनलाइन डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया का गहन अवलोकन किया.

Uploaded Image

 

निरीक्षण के दौरान रामनिवास यादव ने बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, एईआरओ व ईआरओ से अभियान की प्रगति, प्रपत्र भरवाने की गति तथा आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के बारे में विस्तृत जानकारी ली और कार्यों की गुणवत्ता की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक घर तक पहुंच सुनिश्चित कर सभी पात्र मतदाताओं के गणना प्रपत्र अनिवार्य रूप से भरवाएं तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाये.

 

प्राप्त प्रपत्रों का समय पर ऑनलाइन प्रविष्टि व डिजिटाइजेशन निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्रता से करने को कहा गया.जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने क्षेत्र भ्रमण के माध्यम से नियमित निगरानी, दैनिक प्रगति की समीक्षा और समस्याओं का त्वरित निवारण सुनिश्चित करने का आवाहन किया. उन्होंने आम नागरिकों से भी आग्रह किया कि वे अभियान में सक्रिय सहयोग कर समय पर प्रपत्र भरवाएं और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाता सूची अधिक शुद्ध व अद्यतन हो.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही