Search

 
 
 

Giridih News : डीसी ने की भू-अर्जन मामलों की समीक्षा, हवाई अड्डा विस्तार के लिए भूमि चयन का निर्देश

डीसी रामनिवास यादव ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में विभिन्न योजनाओं के भू-अर्जन मामलों की समीक्षा बैठक की. भू-अर्जन के लंबित मामलों को जल्द निबटाने और हवाई अड्डा विस्तार के लिए जरूरी भूमि का चयन और सीमांकन करने का निर्देश दिया.
 
समीक्षा बैठक करते डीसी रामनिवास यादव.

Giridih : गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में विभिन्न योजनाओं के भू-अर्जन मामलों की समीक्षा बैठक की. भू-अर्जन के लंबित मामलों को जल्द निबटाने और हवाई अड्डा विस्तार के लिए जरूरी भूमि का चयन और सीमांकन करने का निर्देश दिया. 

 

बैठक में डीसी ने जिले में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की. संबंधित अधिकारियों से योजनावार प्रगति की जानकारी ली और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया. कहा कि विकास योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए भू-अर्जन प्रक्रिया का पारदर्शी व त्वरित निष्पादन अत्यंत आवश्यक है. 

 

 

बैठक में विशेष रूप से बोडो हवाई अड्डा के विस्तार और उससे संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. डीसी ने संबंधित विभागों व अधिकारियों से कहा कि हवाई अड्डा का विस्तार परियोजना क्षेत्र के विकास व भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण है. सभी एसडीओ व सीओ को निर्देश दिया कि भू-अर्जन से संबंधित लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करें और जमीनी स्तर पर उत्पन्न समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही