Search

 
 
 

Giridih News : बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, गांधी चौक पर भरा पानी; परेशान हुए लोग

बारिश के कारण गिरिडीह शहर शहर का व्यस्ततम इलाक गांधी चौक पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. उधर से पैदल जाना भी मुश्किल हो गया. नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने से राहगीरों व दुकानदारों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी.
 
गिरिडीह के गांधी चौक पर जमा पानी.

Giridih : गिरिडीह शहर में गुरुवार को हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया. हालांकि इस बारिश ने नगर निगम की लचर व्यवस्था की पोल खोल दी है. बारिश के कारण शहर शहर का व्यस्ततम इलाक गांधी चौक पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. उधर से पैदल जाना भी मुश्किल हो गया. नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने से राहगीरों व दुकानदारों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी.

 

 

सड़कों पर पानी भरने से नगर निगम के सफाई व जलनिकासी के दावे बारिश ने पूरी तरह बेनकाब कर दिए. स्थानीय लोगों ने कहा कि हर साल बारिश में यही हाल होता है. एक दुकानदार ने बताया कि बाजार की कई दुकानों में बारिश व नाली का पानी घुस आता है. साफ-सफाई नहीं होने से ज्यातर इलाकों की नालियां जाम हैं. लोगों ने निगम प्रशासन से जल्द स्थायी जलनिकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही