Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Giridih News : सूर्य मंदिर परिसर के तालाब में मछलियों व अन्य जलीय जीवों की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

तालाब में मृत मछलियां.

Giridih : गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड के जगन्नाथडीह मिर्जागंज स्थित जलीय सूर्य मंदिर परिसर के तालाब में बड़ी संख्या में मछलियों समेत अन्य जलीय जीवों की मौत का मामला प्रकाश में आया है. पिछले 24 घंटे में करीब डेढ़ क्विंटल मछलियों की मौत हो चुकी है. वहीं, पानी में रह रहे कछुआ, मेढक व सांप भी मर गए हैं. 

एक साथ इतने बड़े पैमाने पर जलीय जीवों की मौत से तालाब में जहरीला पदार्थ डाले जाने की आशंका जताई जा रही है. इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है. उनका कहना है कि तालाब का पानी प्रदूषित हो चुका है. ज्ञात हो कि यह जलीय सूर्य मंदिर झारखंड का गौरव है. इसका निर्माण दिल्ली के लोटस टेंपल की तर्ज पर किया गया है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही