Search

 
 
 

Giridih News : बकरीद को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, निकाला फ्लैग मार्च

मॉक ड्रिल के बाद डीसी रामनिवास यादव व एसपी डॉ बिमल कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. इसमें एसडीओ, एसडीपीओ, डीएसपी मुख्यालय, नगर थाना प्रभारी समेत जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी व जवान शामिल हुए.
 
फ्लैग मार्च में शामिल डीसी, एसपी व अन्य.

Giridih : बकरीद पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गिरिडीह जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. पुलिस-प्रशासन ने मंगलवार को शहर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च से पहले पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इसमें जवानों को आपात स्थिति से निबटने, भीड़ नियंत्रण व कानून-व्यवस्था बनाए रखने का अभ्यास कराया गया. सदर एसडीपीओ जीत वाहन उरांव ने जवानों को दिशा-निर्देश दिए.

 

मॉक ड्रिल के बाद डीसी रामनिवास यादव व एसपी डॉ बिमल कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. इसमें एसडीओ, एसडीपीओ, डीएसपी मुख्यालय, नगर थाना प्रभारी समेत जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी व जवान शामिल हुए. फ्लैग मार्च बड़ा चौक से शुरू होकर मुस्लिम बाजार, कालीबाड़ी चौक, टावर चौक सहित अन्य इलाकों से होकर गुजरा. इस दौरान पुलिस के जवानों ने आम लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की.

 

 

डीसी ने कहा, बकरीद भाईचारे, आपसी सम्मान और सामुदायिक सौहार्द का प्रतीक पर्व है. इसलिए पर्व को शांतिपूर्ण     और भाईचारे के साथ मनाएं. एसपी डॉ विमल कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान जिले के संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बलों की तैनाती, मोबाइल टीम व विशेष पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही