Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Giridih News : गर्मी में बिजली-पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करें- अन्नपूर्णा देवी

केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भीषण गर्मी को देखते हुए गिरिडीह शहर सहित पूरे जिले में निर्बाध रूप से बिजली व पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
Advertisement
Advertisement
बैठक में भाग लेते केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राज्य के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू व अन्य.

जिला विकास समन्वय समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा


Giridih  : गिरिडीह जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति की बैठक मंगलवार को नगर भवन में हुई. केंद्रीय मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सूबे के नगर विकास मंत्री सह सदर विधायक सुदिव्य कुमार, गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी, राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद, डुमरी विधायक जयराम महतो, बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो, जमुआ विधायक मंजु कुमारी, जिप अध्यक्षा मुनिया देवी, मेयर प्रमिला मेहरा, डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ बिमल कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे. 


बैठक में जिले में संचालित विकास योजनाओं, आधारभूत संरचनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई. विशेष रूप से बिजली, पानी व साफ सफाई पर चर्चा की गई. केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भीषण गर्मी को देखते हुए गिरिडीह शहर सहित पूरे जिले में निर्बाध रूप से बिजली व पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. 

 


उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि तकनीकी खराबियों का त्वरित समाधान कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें. गर्मी में बिजली व पानी प्राथमिक आवश्यकता है. आपूर्ति में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. वहीं, जल जीवन मिशन समीक्षा करते हुए पेयजलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश दिया. 

 

राशन वितरण में अनियमितता नहीं होनी चाहिए

 
आपूर्ति विभाग की समीक्षा करते हुए अन्नपूर्णा देवी ने अधिकारियों से कहा कि पीडीएस का राशन वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होनी चाहिए. सभी लाभुकों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. मनरेगा, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क निर्माण, समाज कल्याण, कृषि, सामाजिक सुरक्षा एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी  योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई. केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिया की सभी लंबित योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करें. गुणवत्ता का भी पूरा ख्याल रखें. स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में सभी पीएचसी व सीएचसी में चिकित्सक, दवाएं, मेडिकल उपकरण व मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. 

 

लक्ष्य आधारित कार्यशैली से ही विकास संभव: सुदिव्य कुमार 


झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने कहा कि योजनाओं का सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन तभी संभव है, जब सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें. विकास कार्यों को गति देने के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक है. सभी विभागों को अपने-अपने कार्यों का विस्तृत रोडमैप तैयार करने का निर्देश दिया, ताकि क्षेत्रवार आवश्यकताओं का विश्लेषण कर योजनाओं को लक्ष्य आधारित तरीके से क्रियान्वित किया जा सके. कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की वास्तविक जरूरतों को चिह्नित कर योजनाओं को उसी अनुरूप प्राथमिकता दी जानी चाहिए, जिससे आमजनों को सीधा लाभ मिल सके. 


बैठक में गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी, डुमरी विधायक जयराम महतो, बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो, जमुआ विधायक मंजु कुमारी व डीसी रामनिवास यादव ने भी अपनी राय दी. इससे पहले डीसी रामनिवास यादव ने विभिन्न विभागों की संचालित योजनाओं की प्रगति, लंबित मामलों एवं क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी दी. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही