Search

 
 
 

Ranchi News : चान्हो घटना की जांच के लिए कमेटी गठित, प्रदेश अध्यक्ष को सौंपी की जाएगी रिपोर्ट

रांची के चान्हो थाना क्षेत्र में हिंदू परिवार के घर में घुसकर मारपीट की घटना को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार एक जांच कमेटी गठित की गई है. यह कमेटी प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा की अध्यक्षता में गठित हुई है.
 
  • 27 मई को प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा के नेतृत्व में घटनास्थल का दौरा करेगी कमेटी

Ranchi : रांची के चान्हो थाना क्षेत्र में हिंदू परिवार के घर में घुसकर मारपीट की घटना को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार एक जांच कमेटी गठित की गई है. यह कमेटी प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा की अध्यक्षता में गठित हुई है. 

 

इस कमेटी में नीलकंठ सिंह मुंडा के अलावा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, पूर्व विधायक जीतू चरण राम, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय जयसवाल, रांची पश्चिमी जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह और पूर्व प्रत्याशी सन्नी टोप्पो शामिल हैं. 

 

जांच कमेटी 27 मई को चान्हो स्थित घटनास्थल का दौरा करेगी और पीड़ित परिवार से मिलकर सारी वस्तुस्थिति से अवगत होकर एक पूरी विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार कर इसे प्रदेश अध्यक्ष को सुपुर्द करेगी.  

 

बताया जा रहा है कि उक्त घटना में महिला एवं बच्चे को भी गंभीर चोटें आई हैं. राजनीतिक दबाव और तुष्टिकरण की वजह से चान्हो पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने की बजाय पीड़ित हिंदू परिवार पर समझौते का दबाव बनाए जाने की बात सामने आ रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही